Latest News

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में तृतीय रहा भारत, झटके 66 पदक

गोल्ड कोस्ट: राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के अब कुल 5०4 पदक हो गये हैं जिनमें 181 स्वर्ण, 175 रजत और 148 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने खेलों के अंतिम दिन रविवार को सात पदक जीतकर अपने पदकों की ओवरऑल संख्या को 66 पहुंचा दिया। इनमें 26 स्वर्ण, 2० रजत और 2० कांस्य शामिल हैं। इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में 5०० पदक भी पूरे कर लिये और यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह पांचवां देश बन गया। भारत मेजबान आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा। आस्ट्रेलिया ने 8० स्वर्ण सहित 198 पदक जीते जबकि इंग्लैंड ने 45 स्वर्ण सहित 136 पदक जीते। कनाडा 15 स्वर्ण सहित 82 पदक जीतकर चौथे और न्यूजीलैंड 15 स्वर्ण सहित 46 पदक जीतकर पांचवें नंबर पर रहा। भारत ने 2०14 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की 15 स्वर्ण सहित 64 की कुल पदक संख्या को कहीं पीछे छोड़ दिया। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपनी मेजबानी में 2०1० दिल्ली में दूसरा स्थान रहा था जहां उसने 38 स्वर्ण सहित कुल 1०1 पदक जीते थे। भारत ने 2००2 के मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में 3० स्वर्ण सहित 69 पदक जीते थे और उस समय वह चौथे स्थान पर रहा था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663